Friday, 30 May 2025

दिल्ली सरकार के 100 दिनों के कल्याणकारी योजना के प्रयासों का काव्यात्मक कविता में वर्णन :

दिल्ली नव युग में: रेखा गुप्ता के संग में 

डॉ राघवेन्द्र मिश्र, JNU(लेखक/रचनाकार)

प्रथम सौ दिन, परिवर्तन के, बहे नगर में नवीन विचार,
रेखा गुप्ता की सरकार बनी, जनहित की उजली पुकार।

वृद्ध, महिला, बाल, ग़रीबजन, सबके हित में योजना आई,
हर दिशा में नूतन किरणें, दिल्ली की तक़दीर बनाई।।

साठ के पार जो जीवन थामा, उनको सम्मानित किया,
पेंशन में वृद्धि कर ₹२५००, बुढ़ापे का बोझ हर लिया।
सत्तर से ऊपर के जनों को ₹३००० की सौगात खिली,
दिव्यांगों को भी मिला सहारा, पीड़ा में शुभ राहत मिली।।

शर्त यही दिल्ली में पांच वर्ष सदा ठहराव,
और आय हो लाख से कम तब मिले यह नव अधिकार।

नारी शक्ति को बल देने, सरकार ने योजना रची,
महिला समृद्धि नाम दिया, आशा की नयी किरण बिछी।
आय तीन लाख से कम हो, और उम्र हो साठ से नीचे,
₹२५०० प्रतिमाह सहायता, ताकि सपनों को मिलें पंख बीचे।

₹५१०० करोड़ बजट रखा, निर्णय अब निकट है भारी,
"परिवार" की परिभाषा पर, चल रही अभी तैयारी।।

लोक नायक में नया वार्ड, जेनेटिक जांच की सुविधा,
लैक्टेशन यूनिट और NAT लैब, यह सेवा बनी पूजामय श्रद्धा।।
आयुष्मान भारत लागू हुआ, ₹५ लाख का टॉप-अप साथ,
जन-स्वास्थ्य की बगिया में, खिला है विश्वास का फूल सुहाथ।

१०–१३ अस्पतालों को ₹१०० करोड़,
हेल्थ सेंटर ४००, बजट ₹३०० करोड़ ।

अब न कोई रोग असहाय,

अब सब जनता दे अपनी राय।।

CM श्री स्कूल की परिकल्पना, ज्ञान की नई विधा बनी,
मालवीय मिशन में कोचिंग मिली, प्रतियोगिता की लहर चली।
१७५ कंप्यूटर लैब्स, कक्षा में स्मार्ट बोर्ड लगे,
१०वीं पास छात्रों को लैपटॉप, पढ़ाई में नव युग सजे।।

ई-मिनी बसें आयीं सड़कों पर, पर्यावरण संग प्रगति की चाल,
अटल कैंटीन बनी जन सेवा, ₹५ में मिलता भोजन दाल।
₹१०० करोड़ इस पर खर्च हुआ, भूख मिटे अब सबकी बात,
झुग्गी बस्ती में ₹६९६ करोड़, सुविधा पहुँचे सभी साथ।।

₹९०० करोड़ से यमुना स्वच्छ, बहती जल की पुण्य धारा,
सीवेज प्लांट सुधारे जाएंगे, जल संरक्षण भी मुख्य किनारा।
प्राकृतिक धरोहर की पूजा, यह विकास और धर्म का संग,
जल की हर बूँद अमृत मानी, यह संकल्प है अभिनव रंग।।

गठित हुई समिति, जो देखे असंगठित वर्ग का हाल,
जीवन बीमा ₹१० लाख, दुर्घटना बीमा ₹५ लाख का कमाल।
टूटी उम्मीदों को फिर से जोड़ा,
सुनहरा कल हो यही संकल्प मोरा।।

१४ CAG रिपोर्टें प्रस्तुत, जनहित में सत्य हुआ उजागर,
सरकार अब उत्तरदायी बनी, प्रशासन भी है अब जागर।
जन-प्रतिनिधि नहीं सिर्फ़ सत्ता का नाम,
यह सरकार करे सेवा का काम।।

दिल्ली के गगन में नई प्रभा छाई,
जन-जन की पीड़ा को जिसने अपनाई।
रेखा गुप्ता की कर्मठ सरकार,
हर वर्ग के लिए बनी आधार।।

सौ दिन में बीज जो बोया गया,
उससे भविष्य का वटवृक्ष खड़ा किया गया।
जनता का विश्वास, विकास का संग,
दिल्ली अब बदलेगी नई तरंग।।

@Dr. Raghavendra Mishra 

संपर्क सूत्र 

8920597559

mishraraghavendra1990@gmail.com

No comments:

Post a Comment